पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में ₹3 लाख की लूट के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
मालसलामी थाना क्षेत्र के आर्य कन्या स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए की लूट 16 फरवरी को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटे गए 2 लाख 110 रुपए नगद, एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस और तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं मंगलवार शाम 6:50 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।