पटना ग्रामीण: बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, तेजस्वी यादव भी शामिल हुए
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में हम लोगों की हार नहीं हुई बल्कि लोकतंत्र की हार हुई है।