किशनगढ़ बास: कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में खामियां, सचिव ने लगाई फटकार, भोजन खराब और क्षमता से अधिक छात्राएं मिलीं
Kishangarhbas, Alwar | Jul 11, 2026
बास्क्रपाल नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में भोजन व्यवस्था छात्रावास और भवन की स्थिति सहित कई खामियां सामने आई। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खैरतल तिजारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुड़ी ने स्कूल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।