* हर एक मिनट में 11 लाख रुपये कमाने वाले के आँखों में आँसू जानते हैं क्यों थे ? क्यूँकि उनके पिता का सपना, उनके अपने बच्चे पूरा कर रहे थे। वो भी मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन के समक्ष। इस थ्योरी को समझने के लिए कइयों को अपने बंद दिमाग़, ग़लत कर्म और सोच समझ को आसमान के पार ले जाना पड़ेगा।
मुकेश अंबानी, जिसके पास अकूत संपत्ति है, वो सिर्फ़ इसलिए रो पड़े कि उनके बच्चों ने अपने दादाजी का सम्मान किया। दादी का आशीर्वाद लिया। मंच से पिता के संघर्ष को सलाम किया। और परिवार की एकजुटता का गुणगान किया।
जब अनंत ने ईशा, आकाश और खुद को "तीन शरीर, एक आत्मा" बताते हुए कहा कि उनका एकमात्र संकल्प परिवार के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने दादा के सपनों, दादी के आशीर्वाद, पिता के मार्गदर्शन और मां के संस्कारों को अपनी सफलता की नींव बताया ।
तो सामने बैठा बाप इमोशन रोक नहीं पाया।
जब बहन ईशा ने कहा कि 13 साल के JIO के सफ़र में भाई आकाश किसी भी रोज़ आधी रात से पहले घर नहीं लौटा तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हुआ और फिर emotion बाहर आ गए।
जब आकाश ने कहा कि माँ के सिखाए संस्कारों से दिन रात मेहनत करने की हिम्मत मिली तो सामने बैठे पापा भरभराकर तो पड़े।
तो पैसा कमाइए, पर संस्कार और परिवार की पूंजी के साथ वरना सहारा श्री भी पैसा खूब कमायें और आज नामलेवा कोई नहीं है।
ईश्वर अंबानी परिवार को खूब तरक्की दे !
आपके घर में ऐसा कौन सा पल था जब पापा भावुक हो गए थे? Comment में बताइए, और ये कहानी अपने परिवार के group में भेजिए।