सहाड़ा: गिलूण्ड-पोटला रोड पर एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 514 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
प्रदेशभर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीलवाड़ा एएनटीएफ ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 514 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।