अल्बर्ट एक्का (जारी): अच्छी बारिश की कामना को लेकर कमलपुर की महिलाओं ने पीपल वृक्ष पर चढ़ाया जल
जारी प्रखंड के कमलपुर गांव में मंगलवार को महिलाओं ने अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के लिए पीपल वृक्ष पर जल अर्पित कर इन्द्रदेव की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा की लोकगीत गाए और समय पर बारिश की प्रार्थना की। महिलाओं ने कहा कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर धान की रोपाई और खरीफ फसलों पर संकट गहरा सकता है।