बदायूं: पटना के देवकली मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा गौरामई गांव के निकट पलटा, चार श्रद्धालु हुए घायल
Budaun, Budaun | May 31, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के माझिया गांव के रहने वाले श्रद्धालु सुबह पटना देवकली मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से वह वापस आ रहे थे।थाना अलापुर क्षेत्र के गौरामई गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 18 वर्षीय शिवम पुत्र सुखपाल,19 वर्षीय रोशनी पुत्री फूल सिंह, 65 वर्षीय राम बेटी पत्नी खमानी,45 वर्षीय फूल सिंह पुत्र खमानी घायल हो गई।