बदायूं: खाटू श्याम मंदिर के पास बोलेरो कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को रौंदा, मां की मौत, पति और बेटा घायल
Budaun, Budaun | May 31, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें थाना उझानी क्षेत्र के संजरपुर बालजीत की रहने वाली 60 वर्षीय वीरवती पत्नी वीरेंद्र की मौत हो गई । जबकि उनके पति वीरेंद्र पुत्र गोकुलराम व 35 वर्षीय बेटा मुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया।