बदायूं: गढ़ौली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार भाई-बहन घायल
Budaun, Budaun | May 30, 2025 बिल्सी बदायूं मार्ग स्थित गढ़ोली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।