दुधि: घसिया बस्ती में भारी बारिश से तीन कच्चे मकान गिरे, विधवा समेत कई परिवार प्रभावित, सहायता की मांग
बभनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बभनी स्थित घसिया बस्ती में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि तीन कच्चे मकान ढह गए। इस घटना से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, विधवा धनेशरी पत्नी हूरहू का मकान पूरी तरह गिर गया, जबकि उनके बगल का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बस्ती में रामजीत पुत्र हूरहू का बाहर बना कमरा भी ढह गया।