घाटमपुर: घाटमपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
घाटमपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार रात 8:00 बजे बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।पीड़िता की मां ने बताया पड़ोसी युवक उनकी 8 वर्षीय बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने इंटर कॉलेज के पीछे ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।