घाटमपुर: कुंवरपुर में सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रुकवाया
घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेजपुर के मजरा कुंवरपुर में आरसीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 2बजे सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है।पहले चार मीटर चौड़ी सड़क थी अब तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।इससे आने-जाने में असुविधा होगी।