मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में पीड़ित ने दबंगों पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
ओछा थाना क्षेत्र में एक गरीब व्यक्ति को सालों पहले सरकार की तरफ से ज़मीन का पट्टा मिला था, लेकिन अब कुछ दबंगों पर उस ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने ज़िला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।