ताजपुर: रजका रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को घर में आग लगाने के पुराने मामले में किया गया गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने रजका रामपुर गांव के रहने वाले वैद्यनाथ सिंह को पुराने मामले में गिरफ्तार कर हरिजन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हरिजन थाने में घर में आग लगाने के आरोप को लेकर एक मामला दर्ज था। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।