ताजपुर: मिर्जापुर के रहने वाले एक व्यक्ति मझले भाई पर शराब के नशे में मारपीट करने को लेकर थाने में दिया आवेदन
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि उनका मझला भाई शराब के नशे में माता-पिता एवं भाइयों को मारपीट करता है। इसी मामले में कार्रवाई को लेकर ताजपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।