ताजपुर: हरपुर भिंडी गांव में जमीनी मामले को लेकर मां बेटा के साथ मारपीट
ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव की रहने वाली सरस्वती देवी ने बताई की जमीनी मामले को लेकर पड़ोसी अपने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें और उनके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में दोनों मां बेटा इलाज के लिए अस्पताल पहुंची है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।