ताजपुर: मोतीपुर मे भाकपा माले के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया
ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में भाकपा माले के द्वारा गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम में आसिफ होदा ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।