लखनादौन: पाठा देवरी के सरकारी स्कूल के बच्चे नाले में दरी-फट्टी धोते दिखे
लखनादौन विकासखंड के सरकारी स्कूल पाठादेवरी में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूली बच्चे एक नाले में स्कूल की दरी फट्टी धोते देखे गए है। ग्रामीणों द्वारा पूछने पर बताया गया कि शिक्षकों ने उन्हें यहां भेजा है।