हनुमान बेनीवाल की उपाधि सही साबित रही?? स्वास्थ्य मंत्री जी, एक दिन किसी अस्पताल के लेबर रूम की चीखें सुनिए!! आपको अंदाज़ा लगेगा कि प्रसव पीड़ा का दर्द शरीर की सारी हड्डियों के एक साथ टूट जाने से भी ज़्यादा होता है। ऐसे में उस दर्द को समझे बिना “नाचने” जैसे सवाल पूछना वाकई गंभीर चिंतन का विषय है।
एक तरफ़ #कोटा में पानी के इंजेक्शन दिए जाने से गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई, वहीं #बीकानेर में भी महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हैं। इतने गंभीर मुद्दे पर प्रदेश के चिकित्सा मंत्री सार्वजनिक रूप से दर्जनों कैमरों के सामने कितने गंभीर हैं, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंत्री अस्पताल प्रशासन से पूछ रहे हैं कि क्या गर्भवती महिला नाचते हुए आई थी?
मुख्यमंत्री ग्राम चौपाल से कितना ही सकारात्मक माहौल क्यों न बना दें, मगर मंत्रिमंडल के महोदय हर दूसरे दिन सरकार की छवि को ख़ाक में मिलाकर सब किए-कराए पर मिट्टी डाल ही देते हैं। #भोपालगढ़ #bhopalgarh #viralvideos Gajendra Singh Shekhawat CMO Rajasthan Hanuman Beniwal
Baori, Jodhpur | Jun 12, 2026