हसनपुरा पंचायत के अलीपुर ग्राम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ पौधरोपण
अलीपुर (हसनपुरा): 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हसनपुरा पंचायत के अलीपुर ग्राम में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कुल 101 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिसकी शुरुआत 21 फलदार वृक्षों के साथ-साथ पीपल, बरगद एवं अन्य उपयोगी पौधों को रोपकर की गई।
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2026