फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बच्ची का अपहरण, छेड़छाड़ व मां को जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में पांच वर्ष के बच्चे का अपहरण कर छेडछाड़ व उसकी मां को जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त सूरज पुत्र बाबूराम निवासी करबला गली ंबर नौ/2 को शनिवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।