फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को दबरई कोर्ट ने सुनाई दस वर्ष की कारावास की सजा
थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट मामले में एक अभियुक्त किल्लू उर्फ सतीश उर्फ सुनील निवासी ग्राम विदरखा थाना शिकोहाबाद को माननीय न्यायालय पॉक्सो-03 द्वारा दोयाी पाते हुये शुक्रवार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट करीब पर दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई। साथ ही बीस हजार अर्थदंड भी लगाया गया।