फिरोज़ाबाद: द्वारिका पुरी इलाके में दबंग पड़ोसी ने दंपति के साथ घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारिका पुरी इलाके में शुक्रवार की देर रात अजय और उसकी पत्नी राधा को उसके पड़ोसी राजू ने घर में घुसकर मारपीट की है। घटना के पीछे आपसी कहासूनी को लेकर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।