फिरोज़ाबाद: शांति नगर में गोली लगने से घायल व्यक्ति के घर पहुंचे सदर विधायक, दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से की बात
थाना उत्तर क्षेत्र मौहल्ला शांति नगर जलेसर रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोली से घायल सोनू शंखवार के सीने में गोली लगने से बीती रात गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को आगरा रैफर किया गया। घटना को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा ने शनिवार सुबह साढेनौ बजे करीबन घायल व्यक्ति के आवास पर जाकर परिजनों से बात की, साथ ही जिला प्रशासन को अवगत कराया।