लालगंज: लालगंज भीरा चौराहे के पास बाइक की जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एनएच 233 स्थित लालगंज भीरा चौराहे के पास सोमवार को सड़क पार कर रही ई-रिक्शा में अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । परसौली निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र शंकर सिंह ई-रिक्शा लेकर लालगंज बाजार की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात बाइक चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी ।