गोला: बेलघाट में अजीब वेशभूषा में घूमता मिला युवक, पूछने पर बोला- यहां जितने घर हैं, सब मेरे; पहचान होने पर सामने आई अलग कहानी
Gola, Gorakhpur | Aug 20, 2026 गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार गांव के पास अजीब वेशभूषा में घूमता युवक मिला। दोनों हाथों में बिजली के तार की अंगूठियां, कानों में बालियां और गले में कड़ा था। पूछताछ में उसने नाम अमित बताया, लेकिन पिता के नाम पर मौजूद लोगों को ही पिता बता दिया। घर पूछा तो बोला- यहां जितने घर हैं, सब मेरे हैं।