धनवार: खोरीमहुआ में उमराह जायरीनों को इबादत की सही विधि का प्रशिक्षण दिया गया
खोरीमहुआ के जेयूए पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को मदीना ट्रैवल्स के तत्वावधान में उमराह पर जाने वाले जायरीनों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें उलेमाओं ने जायरीनों को उमराह की सही अदायगी, धार्मिक प्रक्रियाओं और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।