धोरैया: हसाय में भागवत कथा को लेकर एसडीएम और एसडीपीओ ने किया स्थल का निरीक्षण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
हसाय गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर बांका एसडीएम राजकुमार तथा बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने हसाय पहुंच विधि व्यवस्था का जायजा लिया. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे आयोजन समिति सदस्य रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा.