बूंदी: ज़िले में अल सुबह से हो रही भारी बारिश से जलमग्न हुई कॉलोनियां, बाढ़ जैसे बने हालात
Bundi, Bundi | Aug 15, 2024 मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद बूंदी जिले में अल सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है।बूंदी शहर में नदी नाले उफान पर है। नागदी बाजार में पानी का सैलाब उमड़ रहा है।नवल सागर जैतसागर से लगातार पानी का निकासी जारी होने से शहर की निचली कालोनियां जलमग्न हो गई। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिएहै।