बूंदी: शहर की महावीर कॉलोनी स्थित पुलिया से अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस की जीप, जवानों ने तैरकर बचाई जान
Bundi, Bundi | Aug 15, 2024 सुबह से हो रही भारी बारिश के बीच जेतसागर व नवल सागर से लगातार हो रही भारी पानी की निकासी के चलते शहर के महावीर कॉलोनी पुलिया पर भारी पानी की आवक होने से देईखेड़ा थाने की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।जीप में थानाधिकारी सहित चार जवान सवार थे जिन्होंने आसपास के लोगों की मदद से तरकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।