अल्बर्ट एक्का (जारी): भीषण गर्मी में राहत: जारी थाना में प्याऊ लगाया गया, लोगों को मिल रहा ठंडा पेयजल
झारखंड सरकार के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए सभी थानों में प्याऊ की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया गया है। इसी क्रम में जारी थाना परिसर में थाना प्रभारी सनी कुमार के पहल पर लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। थाना परिसर में घड़ा रखकर शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि शिकायत या अन्य कार्यों से थाना आने वाले नागरिकों को गर्मी मे