करहल: करहल थाना क्षेत्र में दबंगों ने भाई-बहन के साथ की मारपीट, पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने जांच शुरू की
करहल थाना क्षेत्र के हाजीपुर सेमरी निवासी राजपाल पुत्र अजब सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनका बेटा और बेटी बाजार करके अपने घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में दबंगो में उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित पिता ने थाने में पहुंच दबंगो के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई की बात कही है।