केशकाल: पापा ने मोबाइल नहीं दिया तो गुस्से में 10 वर्षीय बच्चे ने किया यूरिया खाद का सेवन, परिजनों ने किया अस्पताल में भर्ती
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनिपाल में शनिवार को एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल नहीं मिलने पर नाराज होकर 10 वर्षीय बच्चे ने यूरिया खाद का सेवन कर लिया, घटना के कुछ देर बाद बच्चों के मुंह से झाग निकलना शुरू हुआ तब परिजनों को पता चला तो तत्काल बच्चे को केशकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्परता से उसका इलाज करवाया।