दतिया नगर: राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत नहीं, याचिका खारिज; दतिया विधानसभा सदस्यता रद्द रहने का रास्ता साफ
दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का फैसला बरकरार रहने का रास्ता साफ हो गया है और दतिया विधानसभा उपचुनाव पर लगी कानूनी अनिश्चितता भी खत्म हो गई है।