बीकानेर: बीडीए सभागार में यूसीसी पर संभाग स्तरीय कार्यशाला, 10 जुलाई तक आमजन के सुझाव मांगे गए
बीकानेर में गुरुवार को राजस्थान समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य विवाह, तलाक, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है। उन्होंने कहा कि प्रभावी और उपयोगी प्रारूप तैयार करने के लिए अधिक से अधिक लोगों के सुझाव