Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
readnewsindia
No video available
5
HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह पहुंचे एग्जाम सेंटर, बच्चों का हौसला बढ़ाया! #HSSC #CET #HaryanaNews #HimmatSingh #Today #HSSCExam
2.2k views |
Panchkula, Panchkula
| Jul 26, 2025
#hssc
#cet
#haryananews
#himmatsingh
#today
#hsscexam
#national
#others
#education
MORE NEWS
पंचकूला से आज 3 अगस्त के मुख्य समाचार #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Aug 4, 2026
*नशे से पीड़ित लोग हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें सूचना, पुलिस करवाएगी मुफ्त इलाज* *पुलिस ने पिंजौर में स्कूली छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का अभियान भी लगातार चला रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस की एंटी ड्रग जागरूकता टीम विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में सेंट विवेकानंद मिलेनियम विद्यालय, एचएमटी टाउनशिप, पिंजौर में विवेकानंद छात्र उत्थान मंच द्वारा आयोजित 17वें मानव कल्याण शिविर में पंचकूला पुलिस के एंटी ड्रग जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतीश ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस की लड़ाई नशा तस्करों से है, जबकि नशे से पीड़ित लोगों के प्रति पुलिस संवेदनशील है। यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो वह पंचकूला पुलिस की ड्रग सूचना हेल्पलाइन 7087081100, 7087081048 तथा मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। नशा पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए जनजागरूकता भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026
🚨 पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🎯 दो सट्टेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार 🚔 अवैध सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ✅ बरामदगी: 💰 ₹610 नकद 📱 3 मोबाइल फोन 🛵 बिना नंबर प्लेट की 2 स्कूटी 📝 सट्टा पर्चियां व अन्य उपकरण 👮 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अधिक पैसे जीतने का लालच देकर विभिन्न नंबरों पर सट्टा लगवाते थे और पूरा रिकॉर्ड मोबाइल फोन के माध्यम से संचालित करते थे। ⚖️ दोनों आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 के तहत थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे सट्टा नेटवर्क की गहन जांच जारी है। 🚫 अवैध सट्टेबाजी अपराध है। ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026
युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में किया जाएगा। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला, आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिविल डिफेंस पंचकूला तथा जिला के सभी विभागाध्यक्षों को मॉक एक्सरसाइज के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में
Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026
*“भारत-भारती” द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संकल्प को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम हुआ आयोजित* जीरकपुर/कमल कलसी चंडीगढ़ के सूर्य महल में “भारत-भारती” संगठन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक सौहार्द एवं “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित ने कहा कि भारत अपनी विविधताओं—भाषा, वेशभूषा, खान-पान, संस्कृति एवं परंपराओं—के बावजूद एकता के अद्भुत सूत्र में बंधा हुआ है। “विविधता में एकता” की यह भावना ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे सशक्त बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है। क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल ने कहा “भारत-भारती” संगठन राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संगठन है। इसी उद्देश्य के साथ देशभर में कार्य कर रहा है। मुख्यवक्ता विनय पत्राले राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जी गीत और कहानियों द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने के उपाय और महत्व को समझाया। जहाँ विभिन्न प्रांतों, भाषाओं एवं संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच आपसी स्नेह,भाईचारा एवं मैत्रीभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। संगठन द्वारा शिक्षा, सामाजिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं आपातकालीन सहायता जैसे अनेक जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बंगाल बिहार राजस्थान उड़ीसा मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकात्मता के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, रक्षा बंधन इसमें एक प्रदेश की पहले दूसरे प्रदेश की भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करेंगे “भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल” के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियानों को व्यापक रूप देने की योजना बनाई गई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प दोहराया कि वे देश की सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे। अंत में “भारत-भारती” द्वारा देश के सभी युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं मानवता के इस अभियान से जुड़कर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोनी राणा दिनेश सिंह मुकेश गांधी सहित अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत-भारती संगठन M,C: भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुकेश गांधी, टोनी राणा, जितेंद्र ठाकुर, सुशील जिंदल और बहुत से राष्ट्रवादी व्यक्ति पहुंचे हुए थे जिन्होंने विपच टोटाल्या रोशन लाल अग्रवाल विवेकानंद दीक्षित जी का विशेष सम्मान किया वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी से जुड़े बहुत से रहस्य बताते हुए ऐसे महापुरुष को नमन किया।
Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026