मानपुर: कुड़ी डैम के पास अज्ञात महिला का शव मिला, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, अमरपुर पुलिस पहुंची
Manpur, Umaria | Jun 2, 2026 पुलिस चौंकी अमरपुर अंतर्गत कुड़ी डैम के पास एक अज्ञात महिला का संदिग्ध परिस्थितियो मे शव मिला है।शव के बगल मे खून लगे पत्थर पड़े होने की वजह से पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही।घटना की सूचना पर पहुंची अमरपुर चौंकी पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि अज्ञात महिला की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।