बथनाहा: युवती की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव के आचार्य धुर्वाशा स्कूल में कार्यरत युवती कविता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी समय पर नहीं दी गई तथा मामले को दबाने की कोशिश की गई। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और