महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रभर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में डॉ. लालाराम बैरवा ने विधायक कार्यालय के समीप पंचायत समिति परिसर स्थित भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।