कटोरिया: करझौंसा के पास सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा जख्मी।
Katoria, Banka | Jul 8, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित करझौंसा के पास मोड़ पर मुड़ने के दौरान मंगलवार रात को तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज रात करीब 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।