सिकंदरा: मां नेतुला मंदिर के पास दुकान बढ़ाने पर हुई हिंसक झड़प, जदयू नेता सहित 8 लोग घायल
Sikandra, Jamui | Oct 20, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव स्थित मां नेतुला मंदिर के पास सोमवार रात 8 बजे के करीब दुकान बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में न्यास समिति के सचिव सह जदयू नेता अनुज कुमार सिंह समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां से पांच लोगों को जमुई रेफर किया गया। हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।