"केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एन एस एस ने शुरू किया दो दिवसीय सफाई अभियान"
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला कांगड़ा के बलाहर में चल रहे वेदव्यास परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय एनएसएस(राष्ट्रीय सेवा योजना)शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया परागपुर ब्रांच के मैनेजर अनुपम शर्मा शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर परिसर के सहनिदेशक प्रोफेसर मंजूनाथ भट्ट भी मौजूद रहे।
इस दो दिवसीय शिविर के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए वेदव्यास परिसर के एनएसएस यूनिट 2 के कार्यक्रम अधिकारी एवं कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अमित वालिया ने बताया कि इस दो दिवसीय सफाई अभियान के दौरान गुरुवार को यूनिट 2 के छात्र-छात्राओं ने परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की। उन्होंने बताया कि परिसर में स्थापित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के आसपास प्रांगण की सफाई की गई ताकि नवरात्रों में वहां पर पूजा अर्चना सुचारू रूप से की जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यूनिट 1 के स्वयंसेवी सफाई व्यवस्था के इस अभियान को अमलीजामा पहनाएंगे।
इस अवसर पर एनएसएस यूनिट 2 के समस्त सदस्य एवं छात्र-छात्राएं(एन एस एस स्वयंसेवी)मौजूद रहे।