जमुई: कटौना बाईपास पर बड़ा हादसा टला, रेलवे जेई समेत तीन लोग घायल, जमुई के निजी क्लीनिक में कराया इलाज
Jamui, Jamui | May 8, 2026 जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित कटौना बाईपास पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे को तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई, जिससे रेलवे के जेई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने अंतिम समय में हैंड ब्रेक लगाया, जिससे कार पुल के नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।