श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में प्रातः 4:54 बजे हुआ पावन ध्वजारोहण पूजन
बाबा पुरा महादेव की पावन नगरी में आज ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 4:54 बजे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण पूजन संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर जिलाधिकारी महोदया, पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य पुजारी पं. अभिषेक भारद्वाज जी, मंदिर समिति के संयोजक, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
#पुरामहादेव #पुरामहादेवमंदिर #ध्वजारोहण #हरहरमहादेव #महादेव #कांवड़यात्रा2026 #श्रावणमास #बागपत #धर्मकीध्वजा #आस्थाकागौरव #BhaskarSamachar
Baraut, Bagpat | Aug 11, 2026