जमुई: खपरिया के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही वृद्धा को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क पार कर रही औरैया निवासी सुधौलिया देवी (65) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सोनो अस्पताल और फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ।