सुपौल: दुर्गा पूजा को लेकर सुपौल पुलिस अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Supaul, Supaul | Oct 20, 2026 सुपौल में दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुपौल पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक, सुपौल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल द्वारा नियमित गश्त की जा रही है।