बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 बलरामपुर के पीआरवी कर्मचारियों को रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया ब्रीफ
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यूपी-112 बलरामपुर के पीआरवी कर्मचारियों (कमाण्डर/सबकमाण्डर) को यूपी-112 बलरामपुर के पीआरवी कर्मचारियों को रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ब्रीफ किया गया। इस दौरान एएसपी यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स,अग्नि सुरक्षा सहित अन्य उपकरण रखने के निर्देश दिए।