बाड़मेर: पुलिस ने नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर 25 लाख के आभूषण लेकर फरार हुई महिला को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Nov 14, 2025 बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर ज्वेलर्स को नींद की गोलियां खिलाकर 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर ले जाने वाली महिला आरोपी को अहमदाबाद से उसके दो साथियों के साथ पकड़ा है। इसमें एक साथी ज्वेलर्स का मामाई भाई है। तीनों प्लानिंग कर अहमदाबार से कार में बाड़मेर आए।