बाड़मेर: अंता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत पर बाड़मेर रेलवे स्टेशन के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई
Barmer, Barmer | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत के बाद बाड़मेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बाड़मेर रेलवे स्टेशन के आगे शुक्रवार शाम 5:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।