बेगूसराय: जीडी कॉलेज में शिक्षक भर्ती TRE-4 की मांगों को लेकर अभ्यर्थियों का ज़ोरदार प्रदर्शन
बेगूसराय में शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। इस दौरान बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है। बेगूसराय में सोमवार को बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार जीडी कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद शिक्षक अभ्यर्थियों को संबोधित किया।